Monday, December 15, 2025

सागर में परियोजना अधिकारी का फ्लैट में शव मिला, काम का दवाब, दो माह बाद बेटी की शादी

Published on

 

सागर। खुरई में पदस्थ महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी विजय सिंह कोरी अपने ही फ्लैट में गुरुवार सुबह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो महीने बाद विजय सिंह की बेटी की शादी हैं। इसके लिए पिता छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में लगे थे। ड्यूटी करने के बाद बुधवार रात में फोन पर पत्नी से इसी सिलसिले में बात हुई थी।

दरअसल, नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा निवासी विजय सिंह पिता मन्नासिंह कोरी (54) लंबे समय से महिला बाल विकास विभाग में काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक लड़का है। बड़ी बेटी पुणे में जॉब करती है। उसकी फरवरी में शादी होने वाली है। जिसकी तैयारी भी विजय सिंह कर रहे थे।

वह करीब दस साल तक राधौगढ़ में परियोजना अधिकारी रहने के बाद साल 2021 में ट्रांसफर होकर खुरई आए थे। तब से यहां पदस्थ थे। इनका पूरा परिवार सागर में रहता है। वह खुरई सिविल अस्पताल रोड पर बने नए सरकारी फ्लैट नंबर 204 में अकेले रहते थे।

जब कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने उन्हें सुबह कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसाव नहीं किया। कुछ शंका होने पर कर्मचारी और पास में ही रहने वाले सीएमओ राजेश मेहतेले मौके पर पहुंचे तो फ्लैट के दरवाजे खुले हुए थे और वह अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे।

इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही परियोजना अधिकारी की पत्नी, लड़के के अलावा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार यशवर्द्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंची। एसडीएम ने परिजनों से चर्चा करने के बाद दोपहर में उनका पोस्टमॉर्टम कराया।

निधन की खबर से कार्यकर्ताओं की आंखों में आए आंसू

जैसे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए विजय सिंह कोरी के निधन की खबर मिली तो वह बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इतने अच्छे अधिकारी उन्हें कभी नहीं मिले हैं।
हमेशा वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते थे। कहीं कोई गड़बड़ी हो जाए तो कहते थे कि उनकी नौकरी भले ही चली जाए। लेकिन वह अपनी बहनों पर आंच नहीं आने देंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना शर्मा ने बताया कि जब भी हम लोगों को कोई समस्या आती थी तो उनके सामने समस्या रखते थे और तत्काल हल हो जाती थी। ऐसे अधिकारी पहली बार देखें हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया काम के दबाव का आरोप

महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय कोरी की मृत्यु के बाद अस्पताल पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश कुशवाहा, सुपिया खान, संतोष तोमर, उपासना सेन ने बताया कि परियोजना अधिकारी पर काम का अत्यधिक दबाव था। बार-बार वरिष्ठ अधिकारी काम के लिए दबाव बना रहे थे। जिसके कारण वह अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।
सुबह 8 बजे से करना पड़ता है काम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि चाहे कड़कड़ाती ठंड हो या तपती धूप हो महिला एवं बाल विकास विभाग में सभी को सुबह से काम करना पड़ता है। कितनी ही ठंड क्यों न हो उन्हें तो सुबह 8:30 बजे से आंगनबाड़ी केंद्र खोलना पड़ता है।

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा एसडीएम की समक्ष रखी। उनका कहना है कि हम लोगों के भी छोटे-छोटे बच्चे हैं। तो कोई बीमार रहता है ऐसे में परेशानी होती है। ठंड के मौसम में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के समय में परिवर्तन किया किया। हृदय गति रुकने से हुई मौत खुरई बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने कहना है कि हृदय गति रूकने की वजह से विजय सिंह कोरी की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

Latest articles

कोतवाली इलाके में बदमाशों का उपद्रव, पीड़ितों से मिले समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, IG को ज्ञापन होगा

कोतवाली इलाके में बदमाशों का उपद्रव, पीड़ितों से मिले समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, IG...

मोतीनगर पुलिस की अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाहियां, मारपीट-तोड़फोड़, नाईट कॉम्बिंग अभियान एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरो की धरपकड़

मोतीनगर पुलिस की अपराध के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाहियां, मारपीट-तोड़फोड़, नाईट कॉम्बिंग अभियान एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली...

बीजेपी संगठन में बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

बीजेपी संगठन में बड़ा फैसला: नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के भाजपा के...

सागर की बेटी ने रचा इतिहास: प्रतिभा सिंह बनीं नेशनल पिस्टल शूटिंग टीम में पहुंचने वाली पहली महिला

सागर की बेटी ने रचा इतिहास: प्रतिभा सिंह बनीं नेशनल पिस्टल शूटिंग टीम में...

More like this

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ पर टकराव

संसद के शीतकालीन सत्र में गरमाई राजनीति: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस, राज्यसभा...

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे- महंत श्री नरहरि दास

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे-...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।