Friday, December 5, 2025

सागर में वाहन पर रखें पोल की टक्कर से महिला की मौत एक घायल, भीड़ का उपद्रव देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

Published on

spot_img

वाहन पर रखें पोल की टक्कर से महिला की मौत एक घायल, भीड़ का उपद्रव देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा स्थित घरौंदा आश्रम के पास रविवार रात लोडिंग वाहन में लोड लोहे के खंभे की चोट से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही एक अन्य महिला घायल हो गई। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही लोडिंग वाहन में आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और आग को बुझाया। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

वीडियो????

https://www.facebook.com/share/v/186gNcFnUs/

जानकारी के अनुसार, कृष्णा बाई आदिवासी (45) निवासी तिली क्षेत्र हरिबाई के साथ बीएमसी में भर्ती रिश्तेदार को खाना देने गई थी। खाना देकर अस्पताल से वापस पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान घरौंदा आश्रम के पास लोडिंग वाहन लोहे के खंभे लादे जा रहा था। अचानक से वाहन अनियंत्रित हो गया। सामने से आ रही बस ने उसे बचाया, तभी लोडिंग वाहन में लोड लोहे का खंभा कृष्णा बाई और हरिबाई को जा लगा। घटना में कृष्णा बाई के सिर में खंभा लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हरिबाई घायल हुई है।

घटना देख आसपास के लोग और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने घटना का विरोध किया। विरोध में लोडिंग वाहन में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही उसमे आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझा दी वहीं भीड़ को खदेड़ा। इसी दौरान मृतक के परिवार वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें शांत कराया। मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज किया गया हैं। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे- महंत श्री नरहरि दास

गीता महोत्सव पर शासन के भागीरथी प्रयास राज्य को आध्यात्म की ओर ले  जाएंगे-...

शिवसेना के मुम्बई स्थित कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकाल करेंगे मनी सिंग,संगठन विस्तार पर करेंगे चर्चा

शिवसेना के मुम्बई स्थित कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकाल करेंगे मनी सिंग,संगठन विस्तार...

नक्सली टॉप कमांडर माने जाने वाला हिड़मा के एनकाउंटर के बाद पत्र हुआ जारी

भोपाल। नक्सली टॉप कमांडर माने जाने वाला हिड़मा के एनकाउंटर में मारे जाने की...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।