मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शक्ति के प्रति समर्पण आस्था और मां दुर्गा की प्रतीक है महिलाएं-  डॉ. प्रतिभा तिवारी

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
शक्ति के प्रति समर्पण आस्था और मां दुर्गा की प्रतीक है महिलाएं-  डॉ. प्रतिभा तिवारी

शक्ति के प्रति समर्पण आस्था और मां दुर्गा की प्रतीक है महिलाएं-  डॉ. प्रतिभा तिवारी

सागर। भारतीय स्त्री शक्ति सागर ईकाई ने अपनी आध्यात्मिक वैचारिक विचारधारा को मां की ज्योति जलाकर महिलाओें कार्तिक स्नान, अन्नकूट तथा दुर्गाष्टमी का महोत्सव मनाकर अपनी आस्था को प्रकट किया। भारतीय स्त्री शक्ति की डॉ. प्रतिभा तिवारी ने मां के सम्मुख आस्था की ज्योति प्रज्जवलित करके अपने सम्बोधन में कहा ज्योति का तात्पर्य है।

निरंतर जलने वाला दीपक दुर्गा मां की कृपा और शक्ति का प्रतीक है इनके आशीर्वाद से हम महिलाएं ऊर्जा युक्त रहती हैं साथ ही ईश्वर को छप्पन भोग लगा कर आपने कहा अन्नकूट का सम्बंध लोक जीवन तथा प्रकृति के साथ साथ मनुष्य से है कार्तिक स्नान की पवित्रता का भी आपने विषय रखकर स्पष्ट किया कि इसी माह में भगवान शंकर जी ने त्रिपुरासुर का वथ किया था। विष्णु जी ने मत्सस्य अवतार भी लिया था। इसीलिए पवित्र नदियों में हम सभी स्नान करके अपने शरीर को प्राकृतिक वनस्पितियों के निकट होते हैं। किसी को दान करने का तात्पर्य है हम सभी का सहयोग करें। समाज में प्रत्येक प्राणी का ध्यान रखें यह सभी पर्व पारस्पर सौहार्द्र भी लाते है इन्हीं के माध्यम से सभी एकत्रित होकर ईश आराधना भी करते हैं हमें इस तरह उत्सव करना चाहिए जिससे हमारी सृजनशीलता और ऊर्जा बनी रहे। कार्यक्रम में एड. दीपा अवस्थी, मंजुलता जैन, रश्मि दुबे, ज्योति गौतम, हिमंाशी, संगीता भदौरिया, सुमन तिवारी, शैलबाला बैरागी, मनीषा मिश्रा आदि के साथ महिलाओं का जन समूह मौजूद था। कार्यक्रम का संयोजन अल्पेश, यशिका ने किया। भजन कीर्तन, गरबा एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

खबर गजेंन्द्र ठाकुर✍️

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →