Wednesday, December 17, 2025

उप जेल से फरार हुए दो कैदी, आधे किलोमीटर दूर पकड़े गए

Published on

उप जेल से फरार हुए दो कैदी, आधे किलोमीटर दूर पकड़े गए

जबलपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित पाटन उप जेल से शुक्रवार सुबह दो कैदी फरार हो गए, लेकिन जेल विभाग के अधिकारियों ने आधे किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों कैदियों को भागने में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मदद की थी, जिसने जेल की दीवार के पास सीढ़ी लगाकर रस्सी फेंकी थी। रस्सी के सहारे कैदियों ने दीवार पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सीढ़ी अचानक गिर गई, जिससे दोनों कैदी घायल हो गए।

खेत में लंगड़ाते हुए पकड़े गए कैदी

जेल की 15 फीट ऊंची दीवार से कूदने के दौरान दोनों कैदियों के पैर और कमर में चोट लग गई, और वे खेत में लंगड़ाते हुए भाग रहे थे। सूचना मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी ने उनका पीछा किया और ग्राम वनवार में करीब आधे किलोमीटर दूर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान जेलर के पैर में भी चोट आई। फरार होने वाले कैदियों की पहचान शेख शहादत और कृष्णा यादव के रूप में हुई है। शेख शहादत पर रेप का आरोप है, जबकि कृष्णा यादव अवैध शराब के मामले में विचाराधीन है।

जेल के अंदर निर्माण कार्य के दौरान बनाई भागने की योजना

बताया जा रहा है कि पाटन उप जेल में इन दिनों पुताई और सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते बाहर से मिस्त्री और मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है। आशंका है कि कैदियों ने इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर भागने की योजना बनाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जेल मुख्यालय भोपाल और केन्द्रीय जेल जबलपुर को सूचित कर दिया गया है। दोनों कैदियों का जेल में ही इलाज करवाया जा रहा है, और जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर भी स्थिति का जायजा लेने पाटन उप जेल पहुंचे।

Latest articles

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा ने शासन प्रशासन को सौपा 7 सूत्रीय माँगे का ज्ञापन

संयुक्त सफाई कर्मचारी मोर्चा सागर ने शासन प्रशासन को सौपा सामूहिक 7 सूत्रीय ज्ञापन सागर।...

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व

अंजलि चौरसिया 39 वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज में मध्य प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व सागर।...

सागर के ग्राम चांदामऊ में आगजनी के मामलें ने तूल पकड़ा, विधायक लारिया ने दिए यह निर्देश

विधायक लारिया ने चांदामऊ आगजनी की घटना की सूक्ष्मतम जांच कराने एवं आगजनी नुकसान...

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की व्यवस्था बदली, सात कैटेगरी खत्म कर तीन पर सिमटी भर्ती

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की व्यवस्था बदली, सात कैटेगरी खत्म कर तीन पर सिमटी...

More like this