Wednesday, December 31, 2025

सागर में दो मीडियाकर्मियों पर लाठी से हमला, दो गंभीर घायल

Published on

सागर में खबर बनाने गए मीडियाकर्मियों पर लाठी से हमला, दो गंभीर

सागर। कैन्ट थाना क्षेत्र में चल रही फ़ौज भर्ती की खबर बनाने गए दो मीडियाकर्मियों के साथ मंगलवार की दोपहर दो अज्ञात व्यक्तिों ने मारपीट कर दी जिससे दोनों को गंभीर चोट आई हैं।
जिससे दोनों जिसकी शिकायत कैन्ट थाना में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी विष्णु 41 वर्ष निवासी सैनिक बोर्ड के सामने सिविल लाइन ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि मैं पत्रकारिता का काम करता हूँ। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मैं अपने साथी अनुज गौतम के साथ महार रेजीमेन्ट में हो रही आर्मी भर्ती की खबर कवरेज करने के लिए झांसी बस स्टैण्ड रोड से शौर्य गेट की ओर जा रहा था। जैसे ही राठौर बंगला के सामने पहुंचा जहां देखा कि कुछ भैंसे रोड पर दौड़ रही थी। जिससे भर्ती में आये लड़के भैंसों को देखकर भाग रहे थे। जिसका वीडियो मेरा साथी अनुज बनाने लगा और हम लोग खबर बनाते हुये आगे जाने लगे। इसी दौरान रोड पर दो अज्ञात व्यक्ति खड़े थे। जो हम लोगों की खबर बनाने की बात पर कहने लगे तुम लोग क्यों वीडियो बना रहे हो हम लोगों ने कहा कि हम लोग मीडियाकर्मी हैं जगह जगह की वीडियो बनाकर खबरों में प्रकाशित करते है। वीडियो बनाने की बात को लेकर वह हमें गालियां देने लगे। जब मैने मना किया तो एक व्यक्ति हाथ में लिये डण्डा से मारपीट करने लगा। जिससे हम दोनों को गंभीर चोटें आई। पुलिस मामलें की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Latest articles

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई सागर। सागर...

More like this

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई

सागर विश्वविद्यालय में ट्रांसफर एडमिशन को लेकर विवाद, अपीलकर्ता और प्रोफेसर में हाथापाई सागर। सागर...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।