Saturday, December 13, 2025

पैरों पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगा ली फांसी, पति शक करता था !

Published on

spot_img

पैरों पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने लगा ली फांसी, पति शक करता था !

नौगांव। छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गंज निवासी जयहिंद पाल की 21 वर्षीय पत्नी राखी पाल ने दहेज प्रताड़ना व हर दिन होने वाली मारपीट से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका ने अपनी पैरों पर पेन से सुसाइड नोट लिखा है जिसमें पति, सास ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शनिवार की सुबह पांच बजे राखी ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। ससुराल के लोगों ने इस की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने फंदे से उतारकर पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेज दिया।

मायके वालों ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप
इस दौरान मायके के पक्ष के लोग हंगामा करते रहे। ससुराल पक्ष के लोगों को उनकी बेटी को मारकर फांसी पर टांग देने के आरोप लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। थाना पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।पैरों पर लिखे सुसाइड नोट के अनुसार महिला पति द्वारा बार-बार शक किए जाने से परेशान हो गई थी। पति ने मोबाइल चेक करता था। इसके बाद उससे मोबाइल भी ले लिया, जिससे वो अपने परिवार के लोगों से बात भी नहीं कर पाती थी।

Latest articles

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर हुआ सम्मान

सागर के जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर विधायक शैलेन्द्र...

More like this