Monday, February 2, 2026

कोचिंग पढ़ाने वाले सर ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Published on

कोचिंग पढ़ाने वाले सर ने किया छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा जिस कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी। वहां पर पढ़ाने वाले टीचर से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। तीन साल पहले टीचर ने छात्रा को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब टीचर ने शादी करने से मना कर दिया तो छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह कोचिंग पढ़ने के लिए जहांगीराबाद इलाके में जाती थी। इस कोचिंग में रंजीत नाम का टीचर था। पढ़ाई के दौरान उनके बीच जान-पहचान हुई बाद में दोस्ती हो गई। उनके बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो रंजीत छात्रा को अपने कमरे पर लेकर गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। ज्यादती करने के बाद उसने छात्रा को शादी करने का झांसा दे दिया। छात्रा जब झांसे में आ गई तो उसने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। छात्रा जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। पिछले दिनों जब उसने शादी का दबाव डाला तो रंजीत ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मूलत: रायसेन जिले का रहने वाला है तथा यहां पर किराए का घर लेकर रहता है।

Latest articles

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली सागर। मध्यप्रदेश शासन,...

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय...

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन पर जोर

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन...

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

More like this

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली सागर। मध्यप्रदेश शासन,...

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय...

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन पर जोर

आईएमए सागर द्वारा जूनियर डॉक्टरों के लिए विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला: संसाधन-सीमित परिस्थितियों में आपातकालीन...
error: Content is protected !!