Tuesday, December 23, 2025

खुरई में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल

Published on

खुरई में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल

खुरई। खुरई के बीना रोड स्थित गैस गोदाम के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक ने एक गर्भवती महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब 23 वर्षीय हर्ष सौर, निवासी कोहा, अपने साथी रवि लोधी के साथ अपने गांव से खुरई की ओर आ रहा था। गैस गोदाम के पास हर्ष की बाइक ने श्रीबाई रैकवार (25), जो निस्तार के लिए जा रही थीं, को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला और बाइक सवार दोनों को गंभीर चोटें आईं।

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को खुरई के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हर्ष के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि महिला श्रीबाई के पैर में फैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाइक सवार को आई झपकी, बना हादसे का कारण

घटना के साथी, रवि लोधी ने बताया कि हर्ष गुजरात में एक प्राइवेट जॉब करता है और दीपावली के अवसर पर घर आया था। उसे कुछ काम से खुरई जाना था, इसलिए रवि भी उसके साथ चल पड़ा। बाइक हर्ष चला रहा था और रास्ते में उसे नींद की झपकी आई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गई। रवि ने बताया कि उसे चोटें नहीं आईं, लेकिन हर्ष को सिर में गहरी चोटें लगी हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस सागर...

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज 

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज  सागर।...

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक गिरफ्तार

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक...

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

More like this