Friday, December 5, 2025

MP News : 10 आईपीएस अधिकारी बदले गए

Published on

spot_img

MP News : 10 आईपीएस अधिकारी बदले गए

मध्य प्रदेश में एक बार फिर 10 IPS अफसरों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की है. अतुल सिंह को नर्मदापुरम रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वहीं जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी को भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. इसके अलावा 3 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं.

मध्य प्रदेश में सोमवार की दोपहर 10 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया. आज दोपहर गृह विभाग ने तबादले के आदेश जारी किए. नर्मदापुरम पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली को पुलिस महानिरीक्षक, बिसबल भोपाल पुलिस मुख्यालय का प्रभार मिला है. इसके अलावा सिंगरौली, छिंदवाड़ा और शहडोल जिले के एसपी भी बदले गए हैं.

भोपाल पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मीनाक्षी शर्मा को भोपाल के समुदायिक पुलिसिंग और आर.टी.आई पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. वहीं ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार को नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
यहां देखें तबादलों की सूची
मीनाक्षी शर्मा- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग व आर.टी.आई पुलिस मुख्यालय, भोपाल
इरशाद वली- पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल
मिथिलेश कुमार- पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन
तुषार कांत- उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल पुलिस मुख्यालय
अतुल सिंह- उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज

वहीं छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को सिंगरौली का कार्यभार सौंपा गया है. इसके अलावा रामजी श्रीवास्तव को शहडोल का एसपी और अजय पांडेय को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया है।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this