मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कृष्ण कन्हैया लाल जैसा दयालु कोई नहीं:- किशोरदास जू महाराज

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
कृष्ण कन्हैया लाल जैसा दयालु कोई नहीं:- किशोरदास जू महाराज

कृष्ण कन्हैया लाल जैसा दयालु कोई नहीं:- किशोरदास जू महाराज

साग़र। शुक्रवार को  गोरेलाल कुंज धाम वृंदावन से पधारे स्वामी  किशोर दास देव जी महाराज का अपने परिकरों के साथ आगमन श्री राम दरबार मन्दिर के महंत गृहस्थ संत श्री पंडित केशव गिरी महाराज जी के निवास पर आगमन हुआ। जहां सपरिवार गृहस्थ संत पंडित श्री केशव महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल तिवारी, सुरेंद्र सुहाने,अभिषेक गौर, राजा रिछारिया ने गुरुदेव के चरण पखारे,नारयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया, आनंद सोलंकी, राजा रिछारिया, अजीत सिंह, उत्तम सिंह ठाकुर, लक्ष्मी पाठक, प्रवीण रिछारिया,सहित सभी ने गुरुदेव से शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन उपरांत महाराज जी की राजभोग ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर परम पूज्य श्री किशोर दास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर भगवान की आरती की। ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी”महाराज को स्मरण किया।सभी को आशीर्वाद देते हुए प्रवचन दिए।
इस अवसर पर पूज्य महाराज अनंत श्री विभूषित रसिक संत श्री 108 स्वामी श्री किशोरदासदेव जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण एवं हमारे श्याम जी से बड़ा दयालु और कोई नहीं जब भगवान श्री कृष्णा 8 दिन के थे उसे समय उन्होंने पूतना का संघार किया था। परंतु शायद आप सभी भक्तों को नहीं पता होगा। उनके मन में जो भाव थे कि पूतना ने उन्हें माता की तरह दुग्ध पान कराया है। इसलिए वह मां समान है तो उन्हें भी यशोदा मैया की तरह जिस लोक में यशोदा मैया गई।श्री कृष्ण की कृपा से वही लोक पूतना को मिला था। इससे उनके दयालुता का भाव का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो राक्षस आपको करने आया था परंतु आपने उसे भी अच्छी मुक्ति प्रदान की। ऐसे ही हमें अपने जीवन में अच्छे कार्यों को अपनाना चाहिए और लोगों की जितना काम आ सके और सेवा कर सके वह करना चाहिए जिससे आपको माया रूपी इस संसार से मुक्ति मिल सके।

इस अवसर पर, प्रभात सिंह बामोरा डॉ.राजेंद्र यादव, वीरेंद्र से ठाकुर श्रीकांत सराफ, प्रमोद उपाध्याय जगदीश सिंह अखलेश गौर, रीतेश तिवारी हेमंत रैकवार, अंजुल शुक्ला लोकेश तिवारी,प्रभात मिश्रा, विवेक सक्सेना, विष्णु साहू, इंजिनियर महेंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →