सागर में वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील पोस्ट करने पर FIR

अश्लील पोस्ट करने पर ग्रुप के एडमिन समेत सदस्यों पर भी FIR दर्ज

सागर। मोतीनगर पुलिस स्टेशन में सोमवार की रात एक अनोखा मामला दर्ज हुआ जिसमें व्हाट्सएप गु्रप पर अश्लील पोस्ट करने पर से एक दो पर नहीं बल्की फरियादिया ने पूरे ग्रुप के सदस्यों पर मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने बताया कि फरियादिया रेखा जैन ने थाना में आकर रिपोर्ट की। जिसमें उन्होंने बताया कि बीना के पुनीत जैन द्वारा व्हाट्सएप सच्चे साधु सच्चे भक्त नाम से ग्रुप चलाया जा रहा है। जिसके सदस्यों द्वारा गु्रप में अश्लील पोस्ट की जा रही है। जिससे समाज में गलत मेसिज जा रहा है। शिकायतकर्ता रेखा जैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।