मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है : यश अग्रवाल

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है : यश अग्रवाल

भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है : यश अग्रवाल

देवरी विधानसभा के विभिन्न वार्डों में भाजयुमो ने सदस्यता अभियान चलाया, देश व प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत देवरी विधानसभा के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जोड़ना और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराना हैं। अभियान में विशेष रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

यश अग्रवाल ने नए सदस्यों को बताया कि किस प्रकार मोदी सरकार द्वारा देश में युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के नागरिकों का सर्वांगीण विकास करना है। इस अवसर पर अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता लें और देश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अभियान के दौरान महिलाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अग्रवाल ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं, जैसे उज्ज्वला योजना, लाडली बहना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, तथा महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम, समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।

देवरी विधानसभा में आयोजित इस सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही, भविष्य में पार्टी के साथ मिलकर काम करने और देश व प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोंटू राजपूत, मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया, पार्षद नईम ख़ान, पार्षद काशीराम पटेल, सुनील प्रजापति, नितिन साहू, आदर्श मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →