फिर हुई कॉरिडोर से सुसाइड, महिला तालाब में कूदी

फिर हुई कॉरिडोर से सुसाइड, महिला तालाब में कूदी

सागर। लाखा बंजारा तालाब पर बना कॉरिडोर बना सुसाइड पॉइंट, एक के बाद एक मामलें सामने आ रहे, बीते दिनों परकोटा निवासी एक युवक का शव मिला था इसके पहले भी दर्जन भर घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

https://www.instagram.com/reel/DA1CcW-C0VX/?igsh=NnhtZDc3NDN2dWh0

ताजा ममलें में- गोपालगंज थाना क्षेत्र में आने वाले कारिडोर से सोमवार की शाम करीब आठ बजे एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते तालाब में छलांग लगा दी। महिला को कूंदते देखने वालों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगते ही गोपालगंज थाना पुलिस कॉरिडोर स्थित उस जगह पहुँची जहां पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। करीब आधे घण्टे के बाद पुलिस को महिला मिली। जिसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार- जानकारी लगी थी कि एक महिला कारिडोर से कूंद गई हैं। जानकारी लगते ही पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। वोट क्लब की एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। कुछ देर में ही एसडीआरएफ टीम भी पहुंच गए। पुलिस और एसजीआरएफ की टीम ने मिलकर उक्त महिला की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद महिला का शव मिला। जिसकी पहचान मकरोनिया के रजाखेड़ी निवासी सीमा पति सुनील चौबे 48 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका करीब सात बजे घर से निकली थी। वह यहां कैसे आई और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top