खेलने के दौरान खिलाडियो में खेल भावना आ जाती है- डी.कुमार

खेलने के दौरान खिलाडियो मे खेल भावना आ जाती है-डी.कुमार
सागर। जीवन में खेल का बडा महत्व है। खेलने से मनोरंजन के अलावा मानव का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। उक्त विचार बिजली कंपनी सागर के मुख्य अभियंता देवेन्द्र कुमार ने व्यक्त किए।
श्री कुमार ने विद्युत मंडल काॅलोनी परिसर स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में निर्मित खेल सुविधा हाॅल का फीता काट कर उदघाटन किया तदोपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब खेलते है तो खिलाडियों मे खेल भावना आ जाती है, उस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच मे पद गरिमा की भावना नहीं आती है। उन्होने जन सहयोग से एकत्रित खेल सामग्री की व्यवस्था एवं टीम सहयोग की तारीफ की।


सहायक अभियंता अवनीष जारोलिया ने कार्यक्रम संचालन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि श्रम कल्याण केन्द्र समिति द्वारा टेबिल टेनिस, केरम, शतरंज, इत्यादि के अलावा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित खेलो को भी व्यवस्था की गई है। सुबह 7 से 9 एवं षाम 7 से रात्रि 9 बजे तक काॅलोनी एवं बाहर निवासरत अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार के सदस्य महिलाए, बच्चे आकर पसंदीदा खेल से अपना मनोरंजन कर सकते है। कार्यक्रम को अधीक्षण अभियंता डी.एन. चोकीकर, कार्यपालन अभियंता एम.के.रौतेल, एवं महासंघ के किषोरीलाल रैकवार ने भी संबोधित किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top