Friday, December 12, 2025

सदस्यता अभियान में लापरवाही करने वाले आगे मुझसे सहयोग की अपेक्षा न रखें- भूपेंद्र सिंह

Published on

spot_img

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पार्षदों की समीक्षा बैठक ली

सागर। भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत खुरई नगर में चल रहे सदस्यता अभियान में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई नगरपालिका के 32 पार्षदों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में सभी पार्षदों को समय सीमा में वार्डों में ऑनलाइन सदस्य बनाने दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा की गई।

खुरई निवास पर आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा संगठन के कारण ही महत्वपूर्ण पद पर आए हैं। भाजपा संगठन ही हमारी मातृ संस्था और हमारी पहचान है। सदस्यता अभियान संगठन के प्रति हमारा कर्तव्य निभाने का समय है। जनता के बीच भाजपा के लिए गर्व और सम्मान का भाव है। सभी सदस्य बनना चाहते हैं। ऑनलाइन सदस्य बनाने के लिए उन सभी से संपर्क किए जाने और आसान पद्धति से सदस्य बनाने के लिए आप सभी को प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि हफ्ते दस दिन संगठन के लिए समर्पित भाव से घरों और संस्थाओं तक पहुंचिए और सभी को सदस्य बनाइए। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में सक्रिय हैं जबकि पदों पर बैठे कई जनप्रतिनिधियों को अपनी उदासीनता त्याग कर कार्यकर्ता भाव जागृत किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।इसलिए आत्मावलोकन करें और सक्रियता से सदस्यता अभियान के लिए वार्डों में जाएं।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा महज एक राजनैतिक दल नहीं है, यह राष्ट्र निर्माण और भारत भूमि के सांस्कृतिक वैभव के संरक्षण संवर्धन के लिए काम करने वाला एक आंदोलन है। इसके विस्तार के लिए काम करना एक यज्ञ की भांति है जिसमें हम सभी निस्वार्थ आहुति देते हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का मूल्यांकन इस सदस्यता अभियान से ही होना है। इसी से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का भविष्य तय होगा। अतः पार्षदों को अपने पद के अनुसार अपनी भूमिका का पूरी दक्षता और समर्पण से निर्वहन करने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की प्रतिदिन रिपोर्ट मुझे भेजी जा रही है और मैं स्वयं इसकी प्रतिदिन समीक्षा कर रहा हूं। सदस्यता अभियान में लापरवाही करने वाले आगे मुझसे सहयोग की अपेक्षा बिल्कुल नहीं रखें। जो कार्यकर्ता जितनी सक्रियता से सदस्यता अभियान में हिस्सा लेगा उनका भविष्य तय होगा और उन्हें ही आगे जिम्मेदारियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आप सभी वे 15 महीने भी स्मरण करें जब प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी और तब कांग्रेस सरकार ने विकास, कल्याणकारी योजनाएं ध्वस्त कर दी थीं, भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रताड़ना का दौर आरंभ कर दिया था। ऐसी परिस्थितियों से आमजन को बचाने के लिए हमारी सक्रियता और दृढ़ संकल्प की भूमिका इस समय प्रासंगिक है।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया टीम भी खुरई नगर में चल रहे सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका निभा रही हैं। इनसे भी तकनीकी सहयोग लिया जा सकता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी कॉलेजों के स्तर पर भी सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वार्डों में वरिष्ठजनों के पास सदस्यता के लिए जाएं और उनकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें। महिलाओं, युवाओं, किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति के बीच सदस्यता अभियान के लिए अनिवार्य रूप से पहुंचें। उन्होंने बताया कि आगामी 22 सितंबर को इसी स्थान पर नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

बैठक में सदस्यता प्रविधि के संबंध में तकनीकी बारीकियों और सुविधाओं के बारे में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा शंका समाधान किया गया। बैठक में सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया।

Latest articles

बाघराज कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली कटौती और सुरक्षा संकट पर नगर निगम को ज्ञापन

बाघराज कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली कटौती और...

नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में शनिवार को एक दिन दी जाएगी छूट

नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में...

अच्छे कार्य करने वाले लाइन कर्मचारियों का सम्मान, अधीक्षण अभियंता ने ली समीक्षा बैठक

अच्छे कार्य करने वाले लाइन कर्मचारियों का सम्मान, अधीक्षण अभियंता ने ली समीक्षा बैठक सागर।...

More like this

बाघराज कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली कटौती और सुरक्षा संकट पर नगर निगम को ज्ञापन

बाघराज कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली कटौती और...

नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में शनिवार को एक दिन दी जाएगी छूट

नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।