Saturday, December 20, 2025

भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है : यश अग्रवाल

Published on

भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है : यश अग्रवाल

राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

सागर। भारतीय जनता पार्टी ने 2 सितंबर से अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रारंभ कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वयं अपनी सदस्यता रिन्यू करते हुए इस अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में सोमवार को
सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा जिला स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्यता ली। इस अभियान का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम के दौरान यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकास के नए आयाम मिल रहे हैं। इसी के चलते हर वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा की विचारधारा को आत्मसात कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है। इस अवसर पर अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को भाजपा के सिद्धांतों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्यता लेना मात्र एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है, जो व्यक्ति को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित करती है।

इस कार्यक्रम में युवा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, सदस्यता लेने के बाद भाजयुमो की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा भाजपा से जुड़ सकें। अग्रवाल ने कहा कि मेरा पूरा विश्वास है कि पार्टी का सदस्यता अभियान भाजपा परिवार को और अधिक विस्तार और मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दोरान नितिन सोनी, अंशुल गुप्ता, निखिल अहिरवार, विकास केसरवानी, अंकित संकत, आदर्श मिश्रा मौजूद रहे!

Latest articles

MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

More like this