भाजपा का उद्देश्य देश और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना है : यश अग्रवाल

भाजपा का उद्देश्य देश और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

सागर। शाहपुर मंडल के ग्राम देवरी पथरिया बूथ क्रमांक 01 में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल शामिल हुए। जिन्होंने पार्टी की रीति नीति के बारे में नव मतदाताओं को बताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भाजपा के साथ जोड़कर उन्हें पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना था। भाजपा की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और देशहित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर युवा वर्ग ने इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश और समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करना है। भाजपा की योजनाओं का फायदा समाज के हर वर्ग को मिला है और पार्टी हमेशा जनहित में काम करती रहेगी। आज का युवा भाजपा की नीतियों से प्रभावित है और इसमें शामिल होने के लिए आतुर है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो देश के विकास के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को भाजपा से जोड़ने का उद्देश्य उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं के प्रति अपने समर्थन को व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक् देवेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश सोनी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top