मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जैसीनगर में मोटरसाइकिल चोर पकड़ा गया

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
जैसीनगर में मोटरसाइकिल चोर पकड़ा गया

जैसीनगर में मोटरसाइकिल चोर पकड़ा गया

सागर। अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर और अनुविभागीय अधिकारी राहतगढ़ के मार्गदर्शन मे जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं सभी फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर के अपराध क्रमांक 191/24 धारा 303(2) बीएनएस के फरार आरोपी पुष्पेंद्र गौड़ पिता उदल सिंह गौड़ उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सेमरागोपालमन थाना जैसीनगर से आज दिनांक 11/09/24 को चोरी की मोटरसाइकिल पैशन एक्स प्रो लाल रंग की जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेआर पर न्यायालय सागर पेस किया गया।

पुलिस के अनुसार घटना का विवरण – फरियादी कमलेश सोनी निवासी सेमरागोपालमन का थाना आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 18/08/24 को उसकी मोटरसाइकिल पेशन एक्सप्रो को कोई अज्ञात चोर उसके घर से चोरी करके ले गया है.

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जैसीनगर उनि रामदीन सिंह, प्रआर सतीश श्रीवास्तव, प्रआर कृष्णकुमार यादव, प्रआर सौरभ रैकवार (साइबर सेल), आर.जीतेन्द्र रजक, आर. विनोद सिंह,आर.संदीप सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →