होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

भाजयुमो युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है- यश अग्रवाल

भाजयुमो युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है : यश अग्रवाल सागर। भारतीय जनता युवा ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

भाजयुमो युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है : यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने के नेतृत्व मे भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बहनों को संगठन से जोड़ना और उन्हें राजनीति तथा समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौरान बड़ी संख्या मैं बहनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

RNVLive

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। यश अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं के विचारों और ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

अग्रवाल ने छात्राओं को भाजपा की विचारधारा, नीतियों और संगठन की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्राओं को संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

RNVLive

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने भी यश अग्रवाल के विचारों का समर्थन किया और संगठन में जुड़ने के प्रति अपनी रुचि दिखाई। इस मौके पर कई छात्राओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ली और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। यश अग्रवाल ने अंत में सभी छात्राओं का धन्यवाद किया और उन्हें संगठन की आगामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें राष्ट्रहित में काम करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में हरिसिंह गौर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष विनय मिश्रा, अंशुल गुप्ता, अर्जुन सूर्यवंशी,मंडल अध्यक्ष विकास केसरवानी ,आदर्श मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बहने उपस्थित रहीं।

Total Visitors

6190430