होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

जन्मदिन सिर्फ खुद के लिए खुशियां मनाने का दिन नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी एक अवसर है : यश अग्रवाल

जन्मदिन सिर्फ खुद के लिए खुशियां मनाने का दिन नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी एक अवसर ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

जन्मदिन सिर्फ खुद के लिए खुशियां मनाने का दिन नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी एक अवसर है : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने सेवा भाव के साथ, बुजुर्गों–बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

RNVLive

अध्यक्ष यश अग्रवाल वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम और सीताराम रसोई में पहुंचकर की सेवा

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, यश अग्रवाल ने अपने जन्मदिन को सेवा भाव के साथ मनाने का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस विशेष दिन को समाज सेवा के माध्यम से मनाने का उद्देश्य न केवल उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण दिन को यादगार बनाना था, बल्कि समाज के उन हिस्सों तक भी पहुंचाना था, जिन्हें सामान्यतया नजरअंदाज कर दिया जाता है।

RNVLive

यश अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर शहर के वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताते हुए उनका आशीर्वाद लिया। अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज का आधार हैं और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि छोटी-छोटी खुशियों से भी जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उधर, सीता राम रसोई पहुंचकर बुजुर्गों के भोजन कराया और उनके साथ भी भोजन प्रसाद लिया।

इसके बाद, यश अग्रवाल अनाथ आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ बात करते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों को किताबें, पेंसिल, कॉपी और अन्य शैक्षिक सामग्री भेंट की। इसके साथ ही, उन्होंने आश्रम को कंप्यूटर भी प्रदान किया, जिससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल सके। यश अग्रवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, और यह उन्हें अपने सपनों को साकार करने में मदद करेगी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनसे निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

यश अग्रवाल के इस सेवा कार्य में उनके कई सहयोगी और मित्र भी शामिल हुए। उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि यश अग्रवाल ने समाज सेवा का जो मार्ग चुना है, वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। उन्होंने साबित किया कि जन्मदिन सिर्फ खुद के लिए खुशियां मनाने का दिन नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी एक अवसर है।

०००००

Total Visitors

6190966