होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

विश्वविद्यालय: महिला समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

विश्वविद्यालय: महिला समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सागर। डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के महिला समाज के सत्र 2024-2025 की नई कार्यकारिणी ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra Thakur

Post date

Published on:

| खबर का असर

विश्वविद्यालय: महिला समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

सागर। डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के महिला समाज के सत्र 2024-2025 की नई कार्यकारिणी का गठन संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार किया गया। कार्यकारिणी गठन के लिए प्रो अर्चना पांडेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके कुशल निर्देशन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की अध्यक्षा श्रीमति ओमिका सिंह को नियुक्त किया गया। सचिव श्रीमति सरोज आनंद, सहसचिव श्रीमति अनुराधा उपाध्याय एवम् कोषाध्यक्ष श्रीमति अंजली भागवत जी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्या श्रीमति कल्पना शर्मा और श्रीमति कीर्ति राज नियुक्त हुई।
इस अवसर पर महिला क्लब के सदस्यों की पर्याप्त संख्या में उपस्थिति सराहनीय थी। नवनियुक्त अध्यक्षा श्रीमति ओमिका सिंह ने सभी सदस्यों से विनम्र आग्रह किया कि सभी सदस्य इस सत्र में होने वाले सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाये रखें और समाज के विकास एवं उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

RNVLive

Total Visitors

6188990