Sunday, January 25, 2026

तिरंगा यात्रा हमें याद दिलाती है कि हम सभी एक देश, एक ध्वज के तहत हैं- यश अग्रवाल

Published on

तिरंगा यात्रा हमें याद दिलाती है कि हम सभी एक देश, एक ध्वज के तहत हैं- यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभाओं में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया। यह यात्राएं राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थीं। जिसमें हजारों युवाओं ने तिरंगा झंडा लेकर इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान देश के प्रति शहीद हुए बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन सागर जिला मुख्यालय में हुआ। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और भाजयुमो के पदाधिकारियों ने तिरंगे को सलामी दी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों की गूंज हर गली और चौराहे पर सुनाई दी। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। सभी विधानसभाओं में इस यात्रा के आयोजन ने स्थानीय नागरिकों में जोश भर दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिले की सभी 8 विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें हजारों लोग तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे। इस यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। तिरंगे के तीन रंग – केसरिया, सफेद और हरा – देश के साहस, शांति और समृद्धि का प्रतीक हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय गीत और भजन गाकर वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया, और पुलिस बल तैनात किया गया ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। यात्रा से लोगों को भारतीय संस्कृति और धरोहर के प्रति भी जागरूक किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा यश अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का महत्व केवल एक जुलूस के रूप में नहीं, बल्कि यह एक संदेश है कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह यात्रा युवाओं के बीच देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करती है और उन्हें देश की सेवा के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा यह ऐसा आयोजन है जो न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व को दर्शाता है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सभी एक देश, एक ध्वज के तहत हैं। इस तरह के आयोजनों से लोगों में राष्ट्रीय भावना प्रबल होती है और वे अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। इस दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, नितिन सोनी, भानु राजपूत, राहुल वैद्य, निखिल अहिरवार, विकास केसरवानी, नितिन साहू, हरिओम भट्ट, अंकित संकत, अर्जुन सूर्यवंशी, राजा शुक्ला, अंशुल गुप्ता समेत हजारों की संख्या मे युवा उपस्थित रहे।

Latest articles

Weekly Horoscope : जनवरी 2026 आखरी हफ़्ते की विदाई में ग्रहों का बड़ा खेल, जानिए 12 राशियों का हाल

जनवरी 2026 के यह आखिरी सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों...

SAGAR: राहतगढ़ पुलिस ने लूट के आरोपियों को माल समेत पकड़ा

सागर। थाना राहतगढ क्षेत्रांतर्गत दिनाँक 23-24.01.2025 की दरमियानी रात्रि मे डायल 112 को झगडे...

बुंदेलखंड मैडिकल कालेज से बड़ा अपडेट, 250 MBBS सीटों की तैयारी

16 साल का सपना होगा साकार, 250 एमबीबीएस सीटों की तैयारी सागर। बुंदेलखंड के सबसे...

विषय विशेषज्ञों के विचारों को आत्मसात करने और क्रियान्वयन में ही है प्रशिक्षण की सार्थकता अरविंद जैन- जिला शिक्षा अधिकारी

विषय विशेषज्ञों के विचारों को आत्मसात करने और क्रियान्वयन में ही है प्रशिक्षण की...

More like this

error: Content is protected !!