Sunday, January 25, 2026

भाजपा सरकार के निर्णयों ने देश–प्रदेश के विकास को गति दी : यश अग्रवाल

Published on

भाजपा सरकार के निर्णयों ने देश–प्रदेश के विकास को गति दी : यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने देवरी विधानसभा के सहजपुर मंडल में आयोजित कार्यशाला को किया संबोधित

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देवरी विधानसभा के सहजपुर मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं ने सभी वर्गों को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। प्रदेश में सीएम से लेकर पीएम तक भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश के उत्थान के लिए कई काम किए हैं। यही कारण है कि हाल में ही हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ में मतदाताओं का आशीर्वाद मिला। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों ने देश के विकास में गति दी है। यह सब कुछ मतदाताओं के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा सरकार की जनहितैषी योजना और उनकी निष्पक्ष कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी देंगे। ताकि नए सदस्य पार्टी से जुड़ सकें। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील ढिमोले, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र आदिवासी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोंटू राजपूत, अर्जुन सूर्यवंशी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Latest articles

बुंदेलखंड मैडिकल कालेज से बड़ा अपडेट, 250 MBBS सीटों की तैयारी

16 साल का सपना होगा साकार, 250 एमबीबीएस सीटों की तैयारी सागर। बुंदेलखंड के सबसे...

विषय विशेषज्ञों के विचारों को आत्मसात करने और क्रियान्वयन में ही है प्रशिक्षण की सार्थकता अरविंद जैन- जिला शिक्षा अधिकारी

विषय विशेषज्ञों के विचारों को आत्मसात करने और क्रियान्वयन में ही है प्रशिक्षण की...

सब्जी के ठेले पर इलाज को निकली पत्नी, उसी ठेले पर पहुंची श्मशान, सागर में इंसानियत शर्मसार

सब्जी के ठेले पर इलाज को निकली पत्नी, उसी ठेले पर पहुंची श्मशान, सागर...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानवीय अनुभूति और संवेदना का विकल्प नहीं बन सकती- कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानवीय अनुभूति और संवेदना का विकल्प नहीं बन सकती- कुलपति प्रो. वाय...

More like this

बुंदेलखंड मैडिकल कालेज से बड़ा अपडेट, 250 MBBS सीटों की तैयारी

16 साल का सपना होगा साकार, 250 एमबीबीएस सीटों की तैयारी सागर। बुंदेलखंड के सबसे...

विषय विशेषज्ञों के विचारों को आत्मसात करने और क्रियान्वयन में ही है प्रशिक्षण की सार्थकता अरविंद जैन- जिला शिक्षा अधिकारी

विषय विशेषज्ञों के विचारों को आत्मसात करने और क्रियान्वयन में ही है प्रशिक्षण की...

सब्जी के ठेले पर इलाज को निकली पत्नी, उसी ठेले पर पहुंची श्मशान, सागर में इंसानियत शर्मसार

सब्जी के ठेले पर इलाज को निकली पत्नी, उसी ठेले पर पहुंची श्मशान, सागर...
error: Content is protected !!