मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

राहतगढ़ सिविल कोर्ट शुरू, पहले दिन 20 आपराधिक 2 दीवानी मामलों की हुई सुनवाई

रिपोर्ट: गजेंद्र ठाकुर
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
राहतगढ़ सिविल कोर्ट शुरू, पहले दिन 20 आपराधिक 2 दीवानी मामलों की हुई सुनवाई
Sponsor Ad

राहतगढ़ सिविल कोर्ट के पहले दिन 20 आपराधिक 2 दीवानी मामले की हुई सुनवाई

सागर। राहतगढ़ नगर में सिविल कोर्ट की शुरुआत आज 16 अगस्त दिन शुक्रवार से शुरू हो गई पहले दिन ही न्यायाधीश राहुल सोनी ने 20 आपराधिक मामले 2 दीवानी के मामले सहित एक वारंट पर सुनवाई की जिला अधिवक्ता संघ सागर के सचिव कुंवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया आज 16 अगस्त को तहसील राहतगढ़ श्रृंखला न्यायालय में विधिवत दीवानी एवं आपराधिक मामलों की सुनवाई हुई जिसमें 20 आपराधिक और 2 दीवानी मामले सुने गए 1 आरोपी का वारंट निरस्त कर जमानत पर सुनवाई की गई।

न्यायालय परिसर अधिवक्ताओं और पक्षकारो से भरा रहा लोगो में खुशी का माहौल रहा ।
इस दौरान नगर के सभी अधिवक्ता एवं सागर से भी अधिवक्ता पैरवी करने पहुँचे ।

गजेंद्र ठाकुर
लेखक

गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।