मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

पुलिस का नवाचार, बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने पुलिस और ग्रामीण करेंगे एक साथ गस्त

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
पुलिस का नवाचार, बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने पुलिस और ग्रामीण करेंगे एक साथ गस्त

पुलिस का नवाचार, बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने पुलिस और ग्रामीण करेंगे एक साथ गस्त

सागर। सुरखी थाना अंतर्गत आने वाली बिलहरा चौकी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने के लिए रात्रि गस्त भी कर रही है लेकिन चोर काफ़ी शातिर है और क्षेत्र भी बड़ा है जिससे चोर पकड़ में नहीं आ पा रहे।

क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल ने एक नया नवाचार किया है उन्होंने चौकी अंतर्गत आने वाले सभी गांव के वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों और चौकीदारों की थाना परिसर में एक बैठक ली। जिसमें चोरों को पकड़ने और चोरी रोकने को लेकर उन्होंने सभी लोगों का सहयोग मांगा, उन्होंने कहा कि पुलिस तो लगातार गस्त कर ही रही है लेकिन क्षेत्र काफी बड़ा है हर गांव में पहुंचना संभव नहीं है उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम चौकीदार के साथ गांव के लोग भी एक टीम बनाएं रात्रि में गांव की गस्त करें और कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तुरंत ही पुलिस को सूचित करे क्योंकि चोर काफी शातिर है वह एक गांव मे चोरी की घटना को बाद अंजाम देकर दूसरे गांव में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे,हैं आप सभी के सहयोग से चोरों को पकड़ा जाएगा और चोरी की घटनाओं को भी रोका जा सकेगा।

वही चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल सुझाव का सभी लोगों ने समर्थन किया और अपने-अपने गांव में एक टीम बनाकर रात्रि गस्त करने की बात कही

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →