मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

एमपी में अब इन 7 पुलिस अधिकारियों के हुई तबादले

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
एमपी में अब इन 7 पुलिस अधिकारियों के हुई तबादले

एमपी में अब इन 7 पुलिस अधिकारियों के हुई तबादले

भोपाल । मध्‍य प्रदेश शासन ने मंगलवार को देर रात सात पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 35 वीं वाहिनी, बिसबल के उप सेनानी अरुण कुमार मिश्रा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से राजेश कुमार मिश्रा को लोकायुक्त संगठन के विशेष पुलिस स्थापना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इंदौर स्थित लोकायुक्त संगठन के विशेष पुलिस स्थापना से सव्यसाची सर्राफ को भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
ग्वालियर लोकायुक्त संगठन से रामेश्वर सिंह यादव को इंदौर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भोपाल लोकायुक्त संगठन से मनु व्यास को रीवा जोन में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर विशेष शाखा में जोनल पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को लोकायुक्त संगठन में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह, इंदौर आर्थिक अपराध शाखा में तैनात धनंजय शाह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →