Saturday, December 6, 2025

BTIRT सागर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया

Published on

spot_img

सागर। बीटीआईआरटी सागर में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (नेशनल स्पेस डे) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इसरो के विशेषज्ञों ने अंतरिक्ष अनुसंधान के महत्व, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के प्रमुख रूप से इसरो के विभिन्न अंतरिक्ष अभियानों की सफलताओं का उल्लेख किया गया जैसे कि चंद्रयान मंगलयान और हालिया मिशन । इसके अलावा युवाओं और छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया और इस क्षेत्र में नई संभावनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष रूप से इसरो द्वारा विकसित की गई तकनीकों और उनके समाज पर प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संभाग के विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों सहित महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिला। विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे निबंध प्रतियोगिता, स्टोरी राइटिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, मॉडल मेकिंग एवं पेंटिंग के माध्यम से उन्हें इस क्षेत्र की गहराई से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सील एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया। 

करीब 40 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 बच्चों ने
प्रतियोगिताओं में रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें से करीब 350 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. नीलिमा गुप्ता उपस्थित रहे। इन्होंने बीटीआईआरटी में आयोजित इसरो के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्था के चेयरमैन श्री संतोष जैन जी घड़ी को बधाई दी एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

अन्य अतिथियों में इसरो की वैज्ञानिक श्रीमती शिल्पी सोनी, श्री नितिन उपाध्याय ने प्रजेंटेशन के माध्यम से इसरो की कार्यप्रणाली एवं महत्वपूर्ण मिशन के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।

इसी श्रृंखला में कार्यक्रम अतिथि डॉ संजीत कुमार द्विवेदी (फेलो आईईटी यूनाइटेड किंग्डम) ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस दौरान कार्यक्रम अतिथि आशीष जैन (मैनेजर एमसीएफ इसरो भोपाल) भी उपस्थित रहे संस्था चेयरमैन। डॉक्टर सर हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता द्वारा खुले दिल से जिस तरह बीटीआईआरटी की सराहना की गई – मात्र सराहना ही नहीं जो उन्होंने महसूस किया, यह सारे वाक्य यह साबित करते हैं कि हम सही राह की तरफ चल रहे हैं। बहुत-बहुत बधाई संपूर्ण बीटी ग्रुप को और बीटीआईआरटी परिवार को सफलतम और अकादमी के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। धन्यवाद भारत के सबसे बड़े स्पेस विभाग इसरो को इस ऐतिहासिक समारोह के लिए बीटीआईआरटी का चयन करने के लिए।

मंचासीन संस्था चेयरमैन, संतोष कुमार जैन ‘घड़ी’ संपूर्ण बीटी ग्रुप को और बीटीआईआरटी परिवार को सफलतम और अकादमी के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई दी ।


भारत के सबसे बड़े स्पेस विभाग इसरो को इस ऐतिहासिक समारोह के लिए बीटीआईआरटी का चयन करने के लिए बधाइयां दी । संस्था सचिव डॉ सत्येंद्र जैन, संस्था के प्राचार्य डॉ वीरेश फ़ुस्केले, संस्था के रजिस्ट्रार डॉ तरुण कुमार सिंह, लिटिल स्टार शैलेश मेमोरियल के डायरेक्टर संदीप जैन, श्रीमती रिचा जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती देवाग्या मुखर्जी एवं डॉ मनीष श्रीवास्तव जी ने किया। एमबी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ जयंत दुबे ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।

Latest articles

सागर में पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की डंडो से कुटाई

पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की डंडो से कुटाई सागर। बहेरिया थाना...

ससुराल से बहन को लेने जा रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, पाँच की चली गयी जान

छतरपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में...

आवास योजना में 20 हजार रुपये जमा कर भाड़े पर मकान चढ़ाने वाले 101 पर कार्यवाही, अन्य को सौपे राइट्स

निगमायुक्त ने 20 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर करने के निर्देश दिए सागर। नगर...

More like this

सागर में पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की डंडो से कुटाई

पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति की डंडो से कुटाई सागर। बहेरिया थाना...

ससुराल से बहन को लेने जा रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, पाँच की चली गयी जान

छतरपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।