Saturday, January 10, 2026

सागर में काँग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता पहुँचे SP के पास FIR की मांग हुई, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बोले FIR होगीं तो उग्र प्रदर्शन होंगे

Published on

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांगेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले भाजपा विधायक व जिला अध्यक्ष, कांग्रेस बोली संवैधानिक तरीके से था विरोध भाजपा यह सब देख बौखलाई

सागर। सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व किए गए कलेक्टर घेराव और विरोध प्रदर्शन के अगले दिन मंगलवार को भाजपा सागर नगर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन व बीजेपी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से भेंट की व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं पर बगैर अनुमति के असंवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने पर अविलंभ कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज करने की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा।

पुलिस अधीक्षक से भेंट उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सागर हुए असंवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन की घोर निंदा करते है कांग्रेस के इस निंदनीय कृत्य से समूचे सागर के आम जनमानस को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेसी नेता हवा-हवाई मनगणत बातांे का ढिंढोरा पीटते रहे और नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणियां करते रहे, जो अशोभनीय और निंदनीय हैं। कांग्रेस नेताओं के इन्हीं कृत्यों के कारण आमजन ने उन्हें हासिए पर डाल रखा है।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा की कांग्रेसी नेताओं द्वारा सागर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन के नाम पर असंवैधानिक रूप से हुड़दंग लीला व अमर्यादित भाषा शैली का प्रयोग कर प्रशासनिक अधिकारियों को अपमानित कर धमकाने का कु-प्रयास किया है जो घोर निंदनीय है। एक ओर कांग्रेसी नेता संविधान की दुहाई देकर राजनैतिक रोटियां सेंकते है तो दूसरी तरफ असंवैधानिक कृत्यों व गलत भाषा शैली से संविधान को शर्मशार करते हुए कांग्रेस का असली चेहरा आमजन के बीच प्रस्तुत करते हैं। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ वीरेंद्र पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला मंत्री सुषमा यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह कोषाध्यक्ष विक्रम केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, पार्षद रीतेश तिवारी, देवेंद्र अहिरवार, रानी चौधरी, अंशुल हर्षे, सुमित यादव, वैभव यादव, ओ.पी. सोनी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

वहीं प्रदेश महामंत्री कांग्रेस मुकुल पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस ने विधिवत पत्र के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी जिसकी प्रति उपलब्ध हैं, भाजपा इस विरोध प्रदर्शन से बौखलाई है जो पुलिस अधीक्षक के यहां पहुँच गए विधायक और उनके नेतागण, अगर कांग्रेसियों पर मामला दर्ज होते हैं तो प्रदर्शन होंगे। हम लोगो ने संवैधानिक तरीके से सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया है परमिशन की बात आ रही है तो सूचना पत्र प्रशासन को दिया था और प्रशासन ने कल जब टेंट लग रहे थे अन्य व्यवस्था हो रही थी तो रोका क्यों नही।

बहरहाल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद आज भाजपा का एसपी के पास पत्र सौपना और FIR की माँग से जिले की राजनीति गरमा गई गया है आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका हैं।

गजेंद्र ठाकुर- 9302303212

Latest articles

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज- मनी सिंह 

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज-...

More like this

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।