ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार जीजा-साला गंभीर घायल

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार जीजा-साला गंभीर घायल

सागर। खुरई-बीना रोड स्थित निर्तला के पास रविवार रात बाइक सवार जीजा और साला ट्रैक्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार पुरुषोत्तम पिता बलवंत आदिवासी (32) निवासी दलपतपुर और करन पिता प्रेमी आदिवासी (55) निवासी रीठौर बाइक से रविवार रात को बीना से खुरई लौट रहे थे। इस दौरान निर्तला के पास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।

मामले की जांच की जाएगी

खुरई देहात थाने के प्रधान आरक्षक रमेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो लोग बीना से खुरई आ रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top