भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहे।

आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, यश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर कुल 100 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें नीम, पीपल, आम और जामुन जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण को सुधारने का एक प्रयास है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यश अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण की दिशा में जिस अभियान की शुरुआत की है, इस अभियान के तहत हमें पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं है, बल्कि इसके तहत लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल और संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। पौधारोपण न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह हमें प्रकृति के करीब लाता है और हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
इस दोरान भानु राजपूत जी नितिन सोनी जी प्रतीक जी अंशुल गुप्ता जी अंकित संकत आदर्श मिश्रा जी अर्जुन जी विकास केसरवानी जी

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top