मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अर्पित ने अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प शुरू कर मनाया जन्मदिन

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
अर्पित ने अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प शुरू कर मनाया जन्मदिन

अर्पित ने अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प शुरू कर मनाया जन्मदिन

सागर। गरीब, असहाय को भोजन की बेहतर व्यवस्था को लेकर युवा उद्योगपति एवं भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पाण्डेय ने अन्नपूर्णा प्रसादम सेवा प्रकल्प शुरू कर अपना जन्मदिन मनाया। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पं. रामअवतार पाण्डेय ने किया। अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प का कार्यक्षेत्र भी निर्धारित किया गया है। जिसमें सागर शहर, सदर एवं मकरोनिया शामिल है। इस सेवा प्रकल्प में मुख्य उद्देश्य पारिवारिक, मांगलिक भोज कार्यक्रमों में स्वच्छ भोजन अधिक मात्रा में बच जाता है। उस भोजन को जरूरतमंद तक पहुंचाया जा सके यह कार्य करने का संकल्प पं. अर्पित पाण्डेय सहित उनकी टीम ने लिया है। अर्पित की टीम में शिथिंल पड़ेले, कौशल यादव, संदीप साहू, आकाश साहू सहित अन्य युवा शामिल है। जिसका उन्होंने बाकायदा मोबाईल 9993550599 जारी किया है। जिसके माध्यम से यह कार्य किया जा सके।
श्री पाण्डेय ने जन्मदिन पर छाया एवं फलदार पौधों का रोपण किया। दयोदय गौशाला में गौ माता का पूजन कर गुड़, चना, रोटी खिलाई।
भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय अपने परिवार सहित सीताराम रसोई पहुंचे। जहां उन्होंने वृद्धों एवं असहायों को भोजन कराया। इसके बाद वह वृद्ध आश्रम गए। जहां वृद्धों को भोजन कराकर अपना जन्मदिन मनाया। हमेशा सेवा कार्य से जुड़े पाण्डेय परिवार धार्मिक, सामाजिक आयोजन को लेकर हमेशा आगे रहता है। श्री पाण्डेय को उनके शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन की बधाई दी।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →