Wednesday, February 4, 2026

सागर में लापरवाह सचिव को किया गया निलंबित

Published on

सागर में लापरवाह सचिव को इसलिए किया निलंबित

सागर में देवरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत भर्रई के सचिव को लापरवाही करने पर निलंबित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी के प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई की है। जारी आदेश में बताया गया कि ग्राम पंचायत भर्रई के सचिव दीपक खटीक को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निवासी नहीं करने, सामुदायिक और हितग्राहीमूलक कार्यों में लापरवाही बरतने, ग्राम पंचायत की जांच के लिए जनपद स्तरीय गठित जांच समिति को ग्राम पंचायत के अभिलेख आदि उपलब्य नहीं कराने, जनपद पंचायत द्वारा बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद पूर्व पदस्थी ग्राम पंचायत सिमरिया हर्राखेड़ा का रिकार्ड वर्तमान सचिव को नहीं सौंपने।

Oplus_131072

ग्राम पंचायत भर्रई में निर्माण कार्य के लिए राशि आहरण करने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं कराने, अंकेक्षण के लिए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने का दोषी पाया गया है। सचिव दीपक खटीक के उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और उदासीनता बरतने के साथ वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों व निर्देशों की अवहेलना व स्वेच्छाचारिता, वित्तीय अनियमितता को प्रदर्शित करते है। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत भर्रई के सचिव दीपक खटीक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधी में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत देवरी तय किया गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

More like this

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...
error: Content is protected !!