योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है : यश अग्रवाल

योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है : यश अग्रवाल

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय में किया गया योगाभ्यास

सागर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय में जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के साथ युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि योग से, व्यायाम से हमें स्वास्थ्य, आयुष और बल मिलता है। हममें से कितने ही लोग, जो बीते वर्षों में योग से नियमित जुड़े हैं। उन्होंने योग की ऊर्जा को महसूस किया है। व्यक्तिगत स्तर पर हमारे लिए बेहतर स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण होता है, ये हम सब जानते हैं। योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है। हमने ये भी देखा है कि जब हम स्वास्थ्य संकटों से सुरक्षित होते हैं, तो हमारा परिवार कितनी ही परेशानियों से बच जाता है। योग एक ऐसे स्वस्थ और सामर्थ्यशाली समाज का निर्माण करता है, जिसकी सामूहिक ऊर्जा कई गुना ज्यादा होती है। योग हमारी अन्तः दृष्टि को विस्तार देता है। योग हमें उस चेतना से जोड़ता है, जो हमें जीव मात्र की एकता का अहसास कराती है, जो हमें प्राणी मात्र से प्रेम का आधार देती है। इसलिए, हमें योग के जरिए हमारे अंतर्विरोधों को खत्म करना है। हमें योग के जरिए हमारे गतिरोधों और प्रतिरोधों को खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध चिकित्सक भी मानते है कि योग दिन-प्रतिदिन के जीवन में एक संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखने के तरीकों को विकसित करता है और किसी के कार्यों के प्रदर्शन में कौशल प्रदान करता है।
अंशुल गुप्ता जी राहुल वैद्य जी नितिन साहू जी प्रांजल पाराशर जी शुभम नामदेव जी अर्जुन सूर्यवंशी जी निखिल अहिरवार जी विकास केसरवानी जी समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता बंधु

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top