अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोगों ने सामूहिक किया योगाभ्यास : पीटीसी ग्राउंड में हुआ सागर जिले का मुख्य कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में हजारों लोगों ने सामूहिक किया योगाभ्यास : पीटीसी ग्राउंड में हुआ सागर जिले का मुख्य कार्यक्रम

24 घंटे में से 24 मिनट योग अवश्य करें और स्वस्थ रहें- सांसद  वानखेड़े

सागर। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सागर जिले में शैक्षणिक संस्थाओं  सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। जिले में  हजारों लोगों ने योगासन, प्रणायाम आदि यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। जिले का मुख्य कार्यक्रम सागर के  पीटीसी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं  आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “वसुधेव कुटुम्बकम के लिये योग“ की थीम पर आधारित था। इसमें सैकडों स्कूली बच्चों के साथ अतिथियों ने योगाभ्यास किया।


कार्यक्रम में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि 24 घंटे में से प्रतिदिन 24 मिनट योग करके मन, दिमाग, शरीर को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव, सीएमएचओ डा. ममता तिमोरी और विभिन्न विभागो के अधिकारी-कर्मचारी योगाभ्यास में शामिल हुए।

सांसद  लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विश्व में योग को प्रचलित करने का कार्य किया गया है उन्होंने 27 सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिवेशन में संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था,जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए अगले वर्ष 2015 से विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि योग करने से हम सब स्वस्थ रहें ,मस्त रहें। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रतिदिन के जीवन में 24 घंटे में 24 मिनट निकाल कर योग अवश्य करना चाहिए जिससे शरीर मन दिमाग स्वस्थ रहता है।

योगाचार्य श्री विष्णु आर्य योग निकेतन, योगाचार्य  भगत सिंह पंतजलि योग, जिला क्रीड़ा अधिकारी  संजय दादर, जगतनारायण शर्मा हार्टफुलनेस संस्था के साथ नागरिकों, महिला-पुरूष, बच्चों ने योगाभ्यास में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण भी किया गया।
योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि योग विज्ञान हमारी भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवन शैली के बीच योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ्य रखता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला आयुष अधिकारी डा. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग दो हज़ार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष गोस्वामी, डॉ अभिषेक ठाकुर, श्री अभय श्रीवास्तव, श्रीमती उषा जैन, बीआरसी अनिरुद्ध डीमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आयुष विभाग के डॉक्टर एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top