केंट थाना क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह को मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया

केंट थाना क्षेत्र में हो रहे बाल विवाह को मौके पर पहुंची पुलिस ने रुकवाया 

सागर। सागर के कैंट थाना क्षेत्र में बाल विवाह को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया है। इस दौरान वर और वधु पक्ष के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन समझाइश के बाद वे माने और शादी रोक दी। जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी थी कि लड़की बहुत रो रही है। उसका बाल विवाह हो रहा है। सूचना मिलते ही विशेष किशोर इकाई, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बाल विवाह रोकने के लिए रवाना हुई। टीम कैंट क्षेत्र में जानकारी निकालते हुए शादी वाले घर पहुंची। जहां बारात पहुंच गई थी और खाना चल रहा था। शादी की पूरी तैयारी थी। पुलिस टीम आते देख मौके पर मौजूद परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। जिस पर टीम ने उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेज दिखाने में परिवार वालों ने आनाकानी की। इसी बीच मोहल्ले के पार्षद समेत अन्य लोग आ गए।

पुलिस टीम ने परिवार वालों को करीब 2 घंटे तक समझाया। जिसके बाद उन्होंने लड़की के दस्तावेज दिखाए। जिसमें वह नाबालिग पाई गई। मामले में टीम ने परिवार वालों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि नाबालिग बेटी की शादी करोगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद परिवार के लोग मान गए और शादी रोक दी। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन से भी टीम ने पूछताछ की। जिसमें दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। कार्रवाई टीम में विशेष किशोर इकाई से ज्योति तिवारी, परियोजना अधिकारी विजय जैन, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कैंट पुलिस शामिल थी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top