विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में योग दिवस के पूर्व किया सामूहिक योगाभ्यास

विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में योग दिवस के पूर्व किया सामूहिक योगाभ्यास

सागर। अतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रविवार को विभिन्न योग संस्थाओं से जुड़े महिला पुरुषो ने किया। इसके मुख्य अतिथि विधायक  शैलेंद्र जैन रहे। साथ में नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार , जिला योग समिति की सदस्य डा वंदना गुप्ता और गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के गगन ठाकुर मंचासीन रहे। पद्माकर सभागार परिसर, मोतीनगर में आयोजित योगाभ्यास में सागर को योग नगरी बनाने और घर घर योग विज्ञान पहुंचाने का संकल्प विधायक  शैलेंद्र जैन ने दिलाया। इस कार्यक्रम के संयोजक सुबोध आर्य रहे।

इस मौके पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की है। हमारा उद्देश्य सागर को योग नगरी बनाना है। यह तब बनेगा जब घर घर योग की अलख जगे। तभी हमारा जीवन स्वस्थ और बेहतर बनेगा। उन्होंने कहा कि इस दफा योग दिवस में महिला सशक्तिकरण जोड़ा गया है इसके पीछे उद्देश्य है कि मातृशक्ति की इसमें भागेदारी बढ़ी क्योंकि महिला योग सीखेगी और स्वस्थ्य रहेंगी तो हमारा परिवार बढ़िया चलेगा,परिवार में बच्चे योग अपनाएंगे और संस्कारित भी होंगे। उन्होंने योग दिवस पर सभी से शामिल होने की अपील की। जिला योग समिति के अध्यक्ष योगाचार्य विष्णु आर्य ने योगाभ्यास कराते हुए आसन,ध्यान प्राणायाम कराते हुए इनके लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी परंपरा को पूरी दुनिया में पुर्नस्थापित किया है। हमारे शारीरिक और मानसिक उत्थान के लिए योग विज्ञान अपनाए। 21 जून को योग दिवस पर सभी लोग नियमित योगाभ्यास का संकल्प ले ।योगाभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न योग संस्थानों, स्कूलों से जुड़े लोगो ने हिस्सा लिया।

 

इस मौके पर रविशंकर स्कूल के प्राचार्य श्री महेंद्र प्रताप तिवारी, कार्यक्रम संयोजक श्री सुबोध आर्य योग निकेतन के सदस्य महेश नेमा, ,लाल जी ददरया,संजय पाठक ,महेश साहू,पी, एल सोनी,राजेश जाडीया,,बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी,बी, डी, साहू सदस्य जिला योग आयोग , डॉक्टर गोस्वामी जी, रामकिशन कोरी,संदीप सोनी सदस्य जिला योग आयोग, विनोद कुमार सोनी , गगन सिंह ,अमित गुप्ता महामंत्री,शिवांस आर्य ,महेश नेमा, संजय पाठक, नितिन कोरपाल, बाला नेमा,अशोक सोनी, अनुराग दुबे ,आरती ताम्रकार योग टीचर आई , पी , एस, स्कूल, वंदना गुप्ता,अलका आर्य, ज्योति शर्मा, दिलीप साहू सर भूपेंद्र पराशर, आकाश पटेल रियल कोचिंग क्लासेस, नरेंद्र अहिरवार, मुन्ना लाल जैन,अनिल जैन,मनोरमा जी गौर, मनोहर लाल सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, नंदकिशोर नामदेव,सविता मेहता, मुन्ना लाल जैन, सुशील राधाचरण तिवारी, बेनीप्रसाद कोरी, पूजा पटेल, प्रदीप नामदेव, कमलेश नामदेव, पवन विश्वकर्मा, हेमंत लडिया, राजू पांडेय, मोहन अग्रवाल, नितिन कोरपाल ,रविशंकर स्कूल के शिक्षक सरोज जैन,  सहित सैकड़ों योग प्रेमियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस मौके पर रविशंकर स्कूल के प्राचार्य डा महेंद्र प्रताप तिवारी और शिक्षक मोहन अग्रवाल सहित अनेक लोगो ने योगाचार्य विष्णु आर्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर उनका सामान किया। कार्यक्रम में आईपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने योगासनों की शानदार प्रतुति दी।

योग से बदलती तनमय की जिंदगी

सागर के बालाजी नगर निवासी राम साहू के 9 साल के बेटे तनमय के जन्म से ही पैर में चलते समय लडखड़ाहट थी और गिर पड़ता था। कई साल से फिजियो थेरेपी कराई कुछ अंतर पड़ा। पिछले एक महीने से योग निकेतन में उसके मातापिता योग से इलाज करा रहे है। अब तनमय चलता फिरता और दौड़ लगाता नजर आ रहा है। आज सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में तनमय शामिल हुआ और योगआसनों को किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top