एसपी के आश्वाशन के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित नही रहेंगे पेट्रोल पंप बंद !!

एसपी के आश्वाशन के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल स्थगित नही रहेंगे पेट्रोल पंप बंद !!

सागर। सागर में जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 21 जून शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत शुरू की। देर शाम पेट्रोल पंप संचालक एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ उनकी बातचीत हुई। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एसपी तिवारी से निर्णय लेने के लिए समय मांगा। जिसके बाद वह एसपी के कैबिन से बाहर आ गए। करीब आधे घंटे की आपसी चर्चा के बाद दोबारा एसोसिशन के पदाधिकारी एसपी के कैबिन में पहुंचे। जहां बातचीत के बाद उन्होंने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान शुक्रवार से होने वाली पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल को स्थगित किया गया है। शुक्रवार को जिले के सभी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

दरअसल, जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में उन्होंने कहा था कि 13 मई को जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव व मेसर्स सर्वश्रेष्ठ पेट्रोप पंप सिरोंजा सागर के डीलर कमलेश लारिया पर अशोक तिवारी ने जान बूझकर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की थी। घटना में कमलेश लारिया गंभीर घायल हुए थे। मामले में उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक तिवारी के खिलाफ धारा 307, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। 11 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिसमें तीन दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज दिनांक तक आरोपी की गिरप्तारी नहीं हुई है और न ही प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है। जिस कारण जिले के पेट्रोल पंप संचालकों में रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा था कि आगामी 21 मई सुबह 8 बजे से सागर जिले के सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे। जब तक आरोपी गिरफ्तारी नहीं होती और प्रशासन उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं करता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि पुलिस और प्रशासन की चर्चा के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने हड़ताल तीन दिन के लिए वापस ली है। यदि तीन के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह फिर हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल नहार, सौरभ संधेलिया, कमलेश लारिया, प्रशांत

गंगवाल, अमित चौधरी समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top