मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार

सागर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन आरोपियों का जिला बदर हुआ है उनको हर समय चेक किया जाता रहे एवं यदि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते जिले की सीमा में पाए जाते हैं तो उनको गिरफ्तार कर कार्यवाही सुनिश्चित की जावे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश अनुसार समस्त प्रयास करते हुए एवं मुखविर तंत्र को और अधिक सक्रिय कर जिला बदर आरोपियों की निरंतर निगरानी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 3/5/24 को मुखबिर से सूचना मिली की जिला बदर का आरोपी कामता अहिरवार पिता धन सिंह अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी बमोरी बीका थाना सिविल लाइन को माननीय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश क्रमांक 102/23 दिनांक 06/11/23 पर 06 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था पारित आदेश के पालन में आरोपी को दिनांक

27 /01/2024 को थाना सिविल लाइन सागर पुलिस द्वारा ललितपुर जिले की सीमा में छोड़ा गया था जो आज दिनांक 03/06/24 को मुखबिर की सूचना मिलने पर चेक किया गया उक्त जिला बदर आरोपी अपने घर बमोरी बीका में जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए मिला आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/24 धारा 188 ipc ,मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री एलएल उईके उप निरीक्षक सुरेंद्रसिंह , महिला प्रधान आरक्षक तुलसा प्रधान आरक्षक प्रदीप आरक्षक महेंद्र सेन आरक्षक राम सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →