Thursday, December 18, 2025

महिला को सरेआम लाठी डंडों से पीटा ,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Published on

महिला को सरेआम लाठी डंडों से पीटा ,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

धार। मध्यप्रदेश के धार में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला को सरेआम लाठी से पीटा जा रहा है। महिला चींखती है, चिल्लाती है। लेकिन, कोई उसे बचाने आगे नहीं आता। लोग तमाशबीन बने रहते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग महिला को पकड़े हैं और एक शख्स उसकी लाठी पिटाई कर रहा है। वो एक के बाद एक कई बार उसे लाठी से मारता है। लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि महिला को पीटने वाले आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल है। पुलिस ने नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया नाम के इस सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया एक्शन

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि अज्ञात आदमी एक महिला को पीट रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो देखा, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की। इसके बाद मुख्य आरोपी जो महिला के साथ मारपीट कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए हमारी टीम रवाना हो गई है।

एसपी ने कहा कि महिला की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी महिला, इसलिए पीटा

बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी हैं। उसके बच्चे भी हैं। बावजूद वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव छोड़कर चला गया। महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और अज्ञात लोगों ने सरेआम उसके साथ मारपीट की। ।

टांडा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों के अलावा भी जो लोग इस मामले में शामिल हैं, उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर लिया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Latest articles

सम्मान और फैशन का मंच बना बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड, दिखी ग्लैमर की झलक

होटल ताज लेक फ्रंट में हुआ बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2025 समारोह भोपाल। होटल ताज लेक...

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...

More like this