Wednesday, December 3, 2025

नौ तपा का दूसरा दिन: सागर में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Published on

spot_img

नौ तपा का दूसरा दिन: सागर में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बाजारों में पसरा सन्नाटा

सागर। नौ तपा का दूसरा दिन सागरवासियों के लिए असहनीय गर्मी लेकर आया। तापमान ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और इसके चलते शहर की गतिविधियाँ लगभग ठप हो गई हैं। भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला, जहाँ सामान्यत: भीड़भाड़ रहती है, वहाँ सन्नाटा पसरा रहा

सागर में गर्मी अब अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने लगी है, नौतपा के दूसरे दिन पारा में 1.6 डिग्री का उछाल आया है, स्थानीय मौसम विभाग ने दोपहर ढाई बजे तक 44.6 °C तापमान रिकॉर्ड किया है, तो वही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चली, यहां पर लू का रेड अलर्ट है,वही हवा की गति मंद हो जाने की वजह से रात का तापमान भी 26 डिग्री पर स्थिर है, भीषण गर्मी होने की वजह से शहर की गलियों में सन्नाटा पसरा है, बाजार सुनसान है, सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं, सुबह से ही चिलचिलाती धूप का असर है। इसके चलते तापमान में भी खासी बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही झुलसा देने वाली गर्मी है नौतपा के पहले दिन शनिवार को दिन का तापमान 43 डिग्री रहा था, मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिन में पारा अभी और चढ़ेगा से 45 डिग्री को भी क्रॉस कर सकता है,

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चूंकि राजस्थान लू की चपेट में है और मध्यप्रदेश में यहां से गर्म हवा आ रही है। इसके कारण तापमान बढ़ रहा है। अगले दो दिन तापमान में और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इस परिसंचरण से मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक ट्रफ रेखा गुजर रही है, एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण विदर्भ के ऊपर सक्रिय है। इसके कारण आने वाले दिनों में नम हवा आएगी। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है

Latest articles

थैले में मिली बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ, मासूम धड़कनों को BMC के डॉक्टर्स और नर्स की ममता ने दिया नया जीवन

  सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स , नर्स और स्टाफ ने एक अनोखी मिसाल...

जनाक्रोश बढ़ने के बाद हरकत में आई केंट पुलिस, सट्टे के अड्डो पर धरपकड़ की

जनाक्रोश बढ़ने के बाद हरकत में आई केंट पुलिस, सट्टे के अड्डो पर धरपकड़...

More like this

थैले में मिली बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ, मासूम धड़कनों को BMC के डॉक्टर्स और नर्स की ममता ने दिया नया जीवन

  सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स , नर्स और स्टाफ ने एक अनोखी मिसाल...