Monday, December 22, 2025

Sagar News: गायत्री माता की सेवा साधना में ही जीवन की सार्थकता- आचार्य महेश त्रिपाठी

Published on

गायत्री माता की सेवा साधना में ही जीवन की सार्थकता- आचार्य महेश त्रिपाठी
सागर। गायत्री परिवार की मातृसंवर्धन यात्रा रथ का वंसिया, वरोदा, नारायणपुर, करैया, चतुरभटा, मड़खेरा, विंदवास मोकलपुर, गुरैया में ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक पूजन किया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की मातृशक्ति संवर्धन रथयात्रा 14 जनवरी 24 मकर संक्रांति से संपूर्ण भारत वर्ष में गांव गांव पहुंचकर विश्व शांति जागरूकता, गायत्री प्रार्थना, सूर्य उपासना के साथ ही कुरीतियों से मुक्त संस्कार युक्त परिवार निर्माण के उद्देश्य को लेकर सागर जिले का एक रथ सर्वप्रथम वंसिया बरोदा पहुंचा। जहां सरपंच बुंदेल सिंह के यहां आयोजित रुद्री निर्माण में सहभागिता कर भरत विश्वकर्मा सहित ग्रामीणों ने माता गायत्री का रामलला सरकार का एवं गौमुख गंगाजल से भरे अमृत कलश का विधि विधान से पूजा टोली नायक प्रख्यात साहित्यकार आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी पूर्व शिक्षा अधिकारी ने वेद मंत्र उच्चार पूर्वक कराई। अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दत्त त्रिपाठी ने अपने प्रवचनों में कहा कि गायत्री माता की सेवा साधना में ही जीवन की सार्थकता है। यहां चित्रकूट से पधारे संत श्री रमाकांत दास, मथुरा वृंदावन से पधारे दीपक प्रपन्नाचार्य एवं पंडित हरिशंकर शास्त्री ने भी आरती उतारी, भजन गाये। गुरैया से सौरभ चौबे चतुर्भटा में नाहरसिंह, चंद्र कुमार मोकलपुर में दीपेश पाठक विदवास में विमला देवी जैन हाई स्कूल के प्राचार्य शिवराज सिंह ने पूजन अर्चन कर कहा कि हम सबको गायत्री शक्तिपीठ गोपालगंज से जुड़कर शांतिकुंज हरिद्वार भी शताब्दी वर्ष 2026 में जाना है जहां गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा ने 24 – 24 लाख से तीनवार गायत्री पुरश्चरण साधना कर विश्व में गृह गृहे यज्ञ के माध्यम से परिवार में सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यही संदेश देने हेतु सागर में शिक्षाविद प्राचार्य महेश दत्त त्रिपाठी भी तपती दोपहरी में गांव गांव में प्रति दिवस भ्रमण कर जन जागृति कर रहे हैं। दूसरे दिवस यात्रा सिद्धगुआ, सानोधा, आबचंद, वरपानी, धुरा, खेजरा उद्देत,चौका शाहपुर, मगरोन, पथरिया देवरी, अमोदा, पड़रिया में पहुंची, जहां रिटायर्ड शिक्षक एमपी वर्मा संतोष सिंह ठाकुर हेमंत सिंह आदि ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। रथ में पुष्पेंद्र सोनी, मयंक मिश्रा, सत्य प्रकाश आदि ने भी गायत्री परिवार अखंड दीप की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदाय की। सभी जगह प्राचार्य महेश दत्त त्रिपाठी ने जीव सत्ता और ब्रह्म सत्ता से आत्मसत्ता की प्रकृति हेतु सतत योगाभ्यास गायत्री मंत्र जप सूर्य नमस्कार हेतु गायत्री मंत्र जाप सूर्य नमस्कार हेतु युवाओं किशोर को अखंड ज्योति पत्रिका वितरित कर प्रोत्साहन प्रबोधन एवम धर्म प्रभावना जागृत की।

Latest articles

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।