मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

Sagar: नाजायज़ संबंध बनाते देख लिया जब दादी ने, पोते और महिला ने कर दी हत्या

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
Sagar: नाजायज़ संबंध बनाते देख लिया जब दादी ने, पोते और महिला ने कर दी हत्या

Sagar: नाजायज़ संबंध बनाते देख लिया जब दादी ने, पोते और महिला ने कर दी हत्या

सागर। सागर की उपनगरीय मकरोनिया थाने से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सुनकर आप दंग रह जायेगे यहाँ एक 17 साल के पोते ने अपने ही सगी दादी को मौत के घाट उतार दिया,वजह थी कि वृद्ध महिला ने अपने ही घर मे ही किराए से रहने वाली महिला के साथ 17 साल के पोते को अवैध संबंध का पता चला और जब आपत्तिजनक हालात में दोनों को देखा तो किराएदार महिला ने 17 वर्षीय पोते के साथ मिलकर दादी की गला दबाकर हत्या कर दी दरअसल यह पूरा मामला सागर की उप नगरीय मकरोनिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है,जहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा बाग में रहने वाली 60 वर्षीय शांति बाई पति कामता प्रसाद पटेल को अचानक परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया

वहीं वृद्ध महिला गले में निशान होने के चलते डॉक्टरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी,सूचना पर तत्काल मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई,मामले में अन्य परिजनों को इसकी भनक नहीं थी कि वृद्ध महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने जब बारीकी से छानबीन की तो पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के 17 वर्षीय नाबालिक पोते और महिला के घर में ही किराए से रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया और जब दोनों से पूछताछ की गई तो ऐसे पूरे सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ,पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध महिला की हत्या उसी के 17 वर्षीय नाबालिक पोते ने किराएदार महिला के साथ मिलकर की है,पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है ,थाना प्रभारी शिवम दुबे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पोते के किरायदार महिला से अवैध संबंध थे और मृतक महिला शांति बाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिससे दोनों ने बदनामी के दर से शांति बाई की हत्या की साजिश रची और जब महिला अपने कमरे में अकेली थी तो दोनों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी,हत्या के बाद दोनों हत्या से अनजान बनकर रहने लगे,जिस किसी को उन पर शक ना हो,अन्य परिजन को लगा कि वृद्ध महिला गिरने से बेहोश हुई और वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुँचे,लेकिन पुलिस ने इसे पूरे मामले में बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए दोनों को जब हिरासत में लिया,तो इस पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि सेमरा बाग में मृतक शांति बाई अपने पति के साथ रहती थी,उनके दो बेटे हैं और दोनों ही पास में अलग रहते थे आसपास ही दोनों के मकान है और इसी मकान में एक महिला अपने बच्चे के साथ किराए से रहती थी,जिसका पति ट्रक ड्राइवर है,वहीं 17 वर्षीय नाबालिक आरोपी मृतक महिला के छोटे बेटे का पुत्र है,जिसने अपनी ही दादी को किराएदार महिला के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया,बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →