मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

शिक्षा अधिकारी ने 7 शिक्षकों को किया निलंबित

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
शिक्षा अधिकारी ने 7 शिक्षकों को किया निलंबित

शिक्षा अधिकारी ने 7 शिक्षकों को किया निलंबित

भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल के शिक्षकों के बीच कई दिनों से खींचतान चल रही थी। इस स्कूल के सात शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन वह नई जगह नहीं जा रहे थे। स्थानांतरण होने के बाद इन शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी आवेदन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि मांगों पर सुनवाई न होने के कारण मुख्यमंत्री के पास जाना शिक्षकों को महंगा पड़ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने उनकी मांगों का निराकरण करने के बजाय उन्हें निलंबित कर दिया।

जारी आदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री के पास जाकर शिक्षकों ने नियमों का उल्लंघन किया है। यह 7 शिक्षक सीएमआरआइज महात्मा गांधी स्कूल के हैं। इन्होंने पद स्थापना से लेकर अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी जहां सुनवाई नहीं हुई तो इन्होंने मामले में लोक शिक्षण संचनालय को आवेदन किया। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री से भी मांगों के निराकरण के लिए गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

अतिथि विद्वानों की सेवाएं समाप्त करने का विरोध शुरू

अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय ने 29 अतिथि विद्वानों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं आदेश में अतिथि शिक्षकों को हटाने के पीछे शैक्षणिक कार्य नहीं होने का कारण दिया गया है। एकाएक सेवा समाप्त होने से विश्वविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वानों में रोज है उनका कहना है कि 2 साल पहले तक विश्वविद्यालय में 32 अतिथि विद्वान थे उनमें से पिछले साल सिर्फ 29 कोई वापस बुलाया गया था।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →