मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने दो उपयंत्रियों को किया निलंबित

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने दो उपयंत्रियों को किया निलंबित

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर ने दो उपयंत्रियों को किया निलंबित

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने नगर पालिक निगम के दो उपयंत्री राजकुमार साहू और श्रीमती आशिमा तिर्की को निलंबित किया है। लोकसभा निर्वाचन में विधानसभा क्षेत्र 041-सागर में निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए श्री राजकुमार साहू और श्रीमती आशिमा तिर्की को दिये गये निर्वाचन दायित्वों का निर्वाहन गंभीरता से नहीं किया गया जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई है।

उनका यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। जो कि अवचार की श्रेणी में आता है। दोनों उपयंत्रियों को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सागर निर्धारित किया गया है। नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।