नवीन अपराधिक अधिनियम-2023 पर पुलिस अधिकरियों / कर्मचारियों का एक दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण

नवीन अपराधिक अधिनियम-2023 पर पुलिस अधिकरियों / कर्मचारियों का एक दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण

सागर। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण)  संजय कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर के निर्देशन एवं परिवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन में संभाग स्तर पर पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों का एक दिवसीय आनलाइन प्रशिक्षण नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 विषय पर दिनांक 29.04.24 को आयोजित किया गया जिसमें सागर संभाग के जिलों सागर दमोह टीकमगढ छतरपुर पन्ना निवाडी से प्रआर से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 40 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें व्याख्याता के रूप में श्री कुलदीप रावत एडीपीओ पीटीएस सागर ने नवीन भारतीय न्याय संहिता 2023 पर जानकारी दी उसके पश्चात श्री विकास अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 पर एवं श्रीमति नीति पाण्डेय प्राचार्य माधव विधि महाविध्यालय ग्वालियर द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की प्रशिक्षण टीम में प्रमुख रूप से निरीक्षक अफरोज खान, सउनि उमाशंकर दुबे, आरक्षक पवन वर्मा पीटीएस की प्रमुख भूमिका रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top