हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में खुद प्रत्याशी बनकर काम करें :गोविंद सिंह राजपूत

हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में खुद प्रत्याशी बनकर काम करें :गोविंद सिंह राजपूत

सागर : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताआंे की बैठक ली। बैठक में जैसीनगर मंडल के समस्त बूथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र, मोर्चा अध्यक्ष सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुये मंत्री राजपूत ने कहा कि चुनाव राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ है जिसमें हम सभी को आहुति देनी है। भाजपा ने बिना भेदभाव सभी वर्गों का विकास किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार पूरा भारत है। हर भारतवासी उनके परिवार का सदस्य है। हमें अपने परिवार को मजबूत करने के लिए भाजपा का साथ देना है। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है अपना बूथ जीतना है। हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में खुद प्रत्याशी बनकर उतरे और हमारी प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े बनकर चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में प्रत्याशी मात्र चेहरा होता है यह चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में काम करें।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि भाजपा विकास का पर्याय बन चुकी है बिना भेदभाव सभी का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। भाजपा को मजबूत करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया है जिसके कारण अन्य पार्टियों से लोग भाजपा में आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने हैं। बैठक को पूर्व खुरई विधायक अरूणोदय चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है जिसने अपनी सांस्कृति विरासत को भी संभाला है उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को भारी बहुमत से विजयी बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
बैठक के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि विकास के लिए आप सभी भाजपा के साथ काम करें। क्षेत्र के विकास में योगदान दें। कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस प्रदेश महासचिव तुलसीराम, अमोल घोषी, मोंटी घोषी, साहब लोधी, राजेन्द्र ठाकुर, माखन यादव, आशीष बड़ौन्या, रूपेश शुक्ला, प्रशांत तिवारी, प्रीतम घोषी, राजेन्द्र यादव, सचिन यादव, रमेश लोधी, प्रशांत तिवारी शामिल रहे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह , सुखदेव मिश्रा, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, बृजेन्द्र सिंह रामबाबू,साहब सिंह धीरज सिंह, अरविंद सिंह टिंकू राजा, कमलेश तिवारी, आशुतोष शर्मा, नर्मदा सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष क्रांति पटैल, रामेश्वर नामदेव सहित सभी भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*जैसीनगर में किया जनसंपर्क*
बैठक के बाद मंत्री श्री राजपूत ने लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के साथ जैसीनगर में जनसंपर्क करते हुए क्षेत्रवासियों से डॉ लता वानखेड़े को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने की अपील की।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top