Thursday, December 4, 2025

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता

Published on

spot_img

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता

 सागर।  लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केन्द्रों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शक्ति केन्द्र मीरखेड़ी, हिरनखेड़ा की बैठक ली। बैठक में मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम विश्व पटल पर एक ताकतवर देश के रूप में उभरा है। भाजपा ने हर वर्ग के लिए अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है। बिना भेद भाव सभी वर्गों का विकास भाजपा सरकार ने किया है। जिसके कारण जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी लोकसभा प्रत्याशी बहना डॉ. लता वानखेड़े जमीनी कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पंच से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी और प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुंकि हैं इसलिए उन्हें छोटे से छोटी समस्याओं का अनुभव है। हमें भाजपा प्रत्याशी बहना लता वानखेड़े को भारी बहुमतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करना है ताकि भारत तीसरी महाशक्ति बनकर दुनिया के सामने आये। इसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारा संकल्प है कि हर बूथ वर्ग 370 से अधिक मत प्राप्त करके देश में 400 से अधिक सीटें प्राप्त करना है और यह जिम्मेदारी हर भाजपा कार्यकर्ता की है क्योंकि हर भाजपा कार्यकर्ता इस चुनाव में खुद प्रत्याशी है। श्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि अपने अपने बूथ पर मेहनत करके हमें अपना संकल्प पूरा करना है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र से डॉ. लता वानखेड़े को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है। शक्ति केन्द्रों की बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रामस्वरूप, रामकुमार, सोनू, सुरेन्द्र, संजू, श्रीकांत, रामेश्वर, वकील, अनिल, सौरभ, राजीव, आदर्श, परषोत्तम अहिरवार, संदीप कुमार विश्वकर्मा ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र के विकास में कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रवाश के दौरान गांव का किया भ्रमण कार्यकर्ताओं से की चर्चा

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शक्ति केन्द्र की बैठकों के पश्चात प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में ग्राम निवोदिया में रात्रि विश्राम कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा ग्राम निवोदिया में भजन मंडली मंदिरों के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्राम का भ्रमण करते हुए गांव के वरिष्ठजनों तथा नवमतदाताओं से मंत्री श्री राजपूत ने लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत ने सभी ग्रामीणजनों से अपील करते हुए कहा कि भारत को तीसरी महाशक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने के लिए हम सब भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को भारी मतों से विजयी बनायें। इस दौरान डॉ. वीरेन्द्र पाठक, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद ओसवाल, सुरेन्द्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अमित राय, अनुराग पाठक, जाकिर हुसैन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने शक्ति केन्द्र समनापुर, करैया तथा बरौदारहली में शक्ति केन्द्र की बैठक ली जहां जिला पंचायत हीरा सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा भाजपा प्रत्याशी को सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी बनाना है और 400 पार करके जीत का नया इतिहास रचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में लाभार्थी, नवयुवक मतदाता तथा गांव के वरिष्ठजनों से भेंट करनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर नर्वदा सिंह, कौशल चौबे, जगदीश लोधी, पुष्पेन्द्र सिंह भोले राजा, सचिन पुजारी, रामराज लोधी, शिवकांत राजौरिया, जगत दुबे, अजय, मनोहर पांडेय, महेश राजपूत, जाहर सिंह, नेपाल सिंह, शिवम सिंह, महेन्द्र सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...

विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

नरयावली विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को...

More like this

सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5...

शासकीय विद्यालयों में ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करने, शैक्षणिक अमले की नियमित उपस्थिति के निर्देश

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में विद्यालयों का औचक निरीक्षण सागर। कलेक्टर संदीप जी आर...

सागर में स्कूल बसों की सघन जाँच, 4 पर जुर्माना 2 बसें जप्त हुई

  सागर। कलेक्टर महोदय, सागर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा दिनांक 03/12/2025 को...