भाजपा नेता पर चाकुओं से हमला 

भाजपा नेता पर चाकुओं से हमला 

जबलपुर। 3 लोगों ने एक भाजपा नेता पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू उनके गले के आर-पार हो गया। घटना रविवार देर रात की अधारतला थाना क्षेत्र की है। घायल मंगल सिद्दीकी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी शहर में चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ आंदोलन करते रहते हैं। वे कई मर्तबा पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने उन पर इसी आंदोलन को लेकर हमला किया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिद्दीकी रविवार रात करीब 11:30 बजे अधारताल चौराहे से अपने घर पैदल जा रहे थे। इस दौरान 3 लोग बाइक से उनके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि 3 युवकों में से एक वसीम है, जो आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मंगल सिद्दीकी ने पुलिस में शिकायत भी की थी। इसी शिकायत का बदला लेने के लिए वसीम ने उनको चाकू मारा है। चाकू भाजपा नेता के गले के आर-पार हो गया। मंगल चाकू लगते ही सड़क किनारे गिर गए। उनको तड़पता छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर अध्यक्ष बोले- हमलावर पहले से डरा रहे थे

पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि मंगल सिद्दीकी न सिर्फ पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि मंडल अध्यक्ष सहित कई पद पर रह चुके हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि मंगल पर हमला करने वाले उन्हें डरा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाई है। इसी वजह से आरोपी वसीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया है। जीएस ठाकुर का कहना है कि उनकी हत्या करने का जिस तरह से प्रयास किया गया है। वह संगीन अपराध है।

नशे के कारोबार से जुड़ा है मुख्य आरोपी

वारदात के बाद अधारताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मंगल सिद्दीकी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात अधारताल थाना पुलिस ने वसीम अंसारी, वसीम अली और मोनू अंसारी को गिरफ्तार किया है। वसीम अंसारी के खिलाफ नशे का सामान बेचने सहित कई अन्य मामले भी शहर के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। उसका कहना है कि मंगल को पहले बहुत समझाया था, लेकिन नहीं माने। अधारताल थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा का कहना है कि तीनों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top