Thursday, December 4, 2025

हमें देश–प्रदेश के समृद्ध विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाना है – यश अग्रवाल 

Published on

spot_img

हमें देश–प्रदेश के समृद्ध विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाना है – यश अग्रवाल 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित यूथ कनेक्ट युवा नवमतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने नव मतदाताओं से संवाद करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि आज का युवा ही राष्ट्र निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कई युवाओं को मंच प्रदान कर उनके सपनों का साकार किया है। आप ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जिनकी नीति ही जनमानस की सेवा हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि हम सभी को सरकार के साथ खड़ा रहकर देश–प्रदेश के समृद्ध विकास में अपनी अहम भागीदारी निभाना है।

भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हमें इसी तरह से संगठन की रीति-नीतियों पर चलकर पार्टी को ओर भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का सबसे पहला पायदान हैं। यहीं से एक अनुशासित और आदर्शवादी कार्यकर्ता को उनके काम के आधार पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ केसरवानी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अंकित साहू, अर्जुन सूर्यवंशी, आदर्श मिश्रा सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति

नरयावली विधायक लारिया के अथक प्रयासों से एसएएफ बटालियन से नरवानी सड़क मार्ग को...

सागर जिला क्षत्रिय महासभा की आगामी बैठक 14 दिसंबर को रानगिर में आयोजित

जिला क्षत्रिय महासभा की आगामी बैठक 14 दिसंबर को रानगिर में आयोजित सागर। जिला क्षत्रिय...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 04 दिसंबर को खजुराहो प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 04 दिसंबर को खजुराहो प्रवास पर रहेंगे सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

सागर: प्राचार्य के खिलाफ एबीवीपी का सतत आंदोलन, संभाग आयुक्त से लेकर राष्ट्रपति तक शिकायत दर्ज

सागर। डॉ. रेखा बरेठिया प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीना सागर के खिलाफ एबीवीपी का...

More like this