MP: वन अग्नि सुरक्षा कार्य में सागर वन वृत्त प्रदेश में अग्रणी रहने पर वन बल प्रमुख ने की सराहना

वन अग्नि सुरक्षा कार्य में सागर वन वृत्त प्रदेश में अग्रणी रहने पर वन बल प्रमुख ने की सराहना
सागर। मध्यप्रदेश में वनों में अग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग प्रतिबद्ध है। अग्नि सुरक्षा के कार्य में वन अमले के साथ ही वन समितियों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सेवी संस्थाओं, ग्रामीणों एवं स्थानीय विभिन्न विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को जोड़ने हेतु वन अग्नि पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें उपरोक्तानुसार सभी का पंजीयन मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। पंजीयन होने से बन अग्नि के प्रकरण घटित होने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सेटेलाइट के माध्यम से तत्काल एस.एम. एस. आ जाता है और इससे अग्नि की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही एवं रोकथाम संभव हो पाती है। अग्नि वर्ष सीजन वर्ष 2023-24 में वन अग्नि के प्रबंधन हेतु 60000 सदस्यों के मोबाइल रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है।

माह फरवरी 2024 में ही प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य से अधिक 68087 सदस्यों के मोबाइल रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण हो चुका हैं और इस कार्य में मध्यप्रदेश का नाम देश में सबसे अग्रणी रहा है। इसमें सागर वन वृत्त का नाम प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने पर वन मुख्यालय द्वारा लिखित में प्रशंसा की गई एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सागर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक अनिल के. सिंह द्वारा वृत्त के वनमंडल अधिकारी दमोह एम.एस.उईके, वनमंडल अधिकारी दक्षिण सागर महेन्द्र प्रताप सिंह एवं वनमंडल अधिकारी उत्तर सागर चन्द्रशेखर सिंह तथा संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top